पिलखुवा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को अधिवक्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर नहीं पहुंचें। पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम और सीओ सारे दिन वकीलों का इंतजार करते रहे। पुलिस प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किये गए लाठी-चार्ज के विरोध में गत 29 अगस्त से वह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में वकीलों में बुधवार को एनएच-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा को दो घंटे के लिए फ्री कराने की घोषणा की थी। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली, और टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय और सीओ वरूण मिश्रा भी टोल प्लाजा पर वकीलों के इंतजार में सारे दिन डेरा डाले रहे।
सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि टोल प्लाजा फ्री कराने के लिए वकीलों के आने की सूचना पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है लेकिन, अधिवक्ता टोल प्लाजा पर नहीं आए हैं।