फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, आरपार की लड़ाई का एलान

Sat, 02 Sep 2023 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पुलिस द्वारा वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर वहीं पर धरना दिया। कचहरी में पुलिस सहित किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में आए वादकारियों को मायूस लौटना पड़ा। अधिवकत्ताओं ने एलान किया कि लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने व फर्जी मुकदमे वापिस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस के लाठीचार्ज करने का अधिवक्ताओं द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते ही अधिवक्ताओं ने न्याय न मिलने तक हड़ताल पर रहने का एलान किया हुआ है। इस आंदोलन को देश भर की बार एसोसिएशन का समर्थन भी मिल रहा है। जिसके चलते ही उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेश के अधिवक्ता भी आंदोलन के समर्थन में हड़ताल पर चले गए है। ऐसा होने से न्याय कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, आंदोलन के समर्थन में शनिवार को प्रदेश की कई बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता हापुड़ पहुंचे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल सहित कई अन्य संगठनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक ने कहा कि निहत्ते वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कायरता का परिचय दिया है। इसलिए न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश भर के अधिवक्ताओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक है। जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर निर्णय लिया जाएगा। काउंसिल के निर्णय के अनुसार आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को फिरोजागाद, मथुरा, अमरोहा, एटा, नोएड़ा, गाजियाबाद, सहित कई अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता हापुड़ आए और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि न्याय न मिलने तक आंदोलन मजबूती के साथ जारी रहेगा। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि देश भर के अधिवक्ताओं द्वारा उनके आंदोलन को समर्थन दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हरियाण, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई अन्य प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव, हरवीर सिंह यादव, राज नारायण यादव, नवनीत सेहलोत, रविंद्र निमेष, संजय कंसल, आबिद नबी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें