फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक की हत्या के आरोप में कार्रवाई न करने पर हंगामा

Sat, 02 Sep 2023 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशरफपुर में दो दिन पहले युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक ग्रामीण सड़क पर जमे रहे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


गांव निवासी दुर्गेश (22) पुत्र मीर सिंह बुधवार की रात को घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वह नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की सुबह दुर्गेश का शव सुबे सिंह के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने बताया कि दुर्गेश मजदूरी करता है उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। दुर्गेश के पांच माह की बेटी भी है। आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या कर दी। इसी मामले को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण महिलाओं के साथ हाईवे ३३४ पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। जिसके कारण वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से युवक की मौत का कारण आया है। परिजनों से तहरीर ले ली गई है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें