फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिलखुवा में हुई 10 किलोग्राम एफटीएल सिलिंडर की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। क्षेत्र में 10 किलोग्राम एफटीएल सिलिंडर की सुविधा शुरू होने के साथ उत्तर प्रदेश का पहला कनेक्शन निर्मल गैस सर्विस पर वितरित किया गया। इससे कम गैस खपत वाले परिवारों और छोटे कारोबारियों को नया विकल्प मिला है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के मुख्य एलपीजी प्रबंधक शिवेंद्र जायसवाल ने निर्मल गैस सर्विस पर सुविधा की शुरुआत की। 10 किलो का सिलिंडर हल्का होने से इसे उठाने-रखने में आसानी होगी। पारदर्शी शरीर के कारण उपभोक्ता बाहर से ही गैस की मात्रा देख सकेंगे और समय रहते दोबारा भराई की जरूरत का अनुमान लगा सकेंगे। इसमें जंग नहीं लगने से इसे घर में रखना भी सुविधाजनक होगा। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए यह विकल्प उपयोगी रहेगा, जिन्हें 14.2 किलो के सिलिंडर की पूरी मात्रा की जरूरत नहीं होती।
एजेंसी संचालक कार्तिकेय कौशिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 10 किलो एफटीएल सिलिंडर का पहला कनेक्शन निर्मल गैस सर्विस से वितरित किया गया है। इसके कनेक्शन तत्काल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोहे का सिलिंडर गैस भरने के बाद भारी हो जाता था, जिसे उठाने और रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस सिलिंडर के आने के बाद यह समस्या समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें