फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव खेड़ा में विवाहिता का अंतिम संस्कार, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
पिलखुवा ग्राम खेड़ा में विलाप करते परिजन व ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। गांव खेड़ा में हरियाणा के फर्रुखनगर में जान गंवाने वाली विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया। शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

खेड़ा निवासी भावना (28) की शादी वर्ष 2023 में फर्रुखनगर निवासी गौतम शर्मा से हुई थी। उनका दस माह का बेटा शिवांश है। शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मृतका के भाई मोनू शर्मा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उन्होंने पति, सास, ससुर और देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बहन की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

उनके अनुसार भावना के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिवार ने हरियाणा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में जानकारी मिली कि विवाहिता की मौत गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। वहां संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना हरियाणा की होने के कारण आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें