फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन सपा, भाजपा सहित 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन के आखिरी दिन भाजपा, सपा व रालोद सहित 13 प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट में नामांकन किया। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हापुड़ से 10, गढ़ से 18 व धौलाना से 15 प्रत्याशियों सहित कुल 43 लोगों ने विधानसभा चुनाव में ताल ठोकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन था। गढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमल सिंह मलिक, धौलाना से सपा के धर्मेश तोमर, गढ़ से रालोद के अय्यूब अली व धौलाना से रालोद के ही नगेंद्र तोमर सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में अंदर घुसने को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों और पुलिस में मंगलवार को भी नोकझोंक हुई। धौलाना सीट से नामांकन करने आए रालोद के नगेंद्र तोमर की प्रस्तावकों को अंदर ले जाने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। जिले की तीनों सीटों से कुल मिलाकर 43 प्रत्याशियों ने विभिन्न दलों और निर्दलीय रूप से नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें