फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में फिर हादसा: फ्लैट के अंदर छत का एक बड़ा हिस्सा गिरा, दहशत में सोसायटी के लोग; बिल्डर पर गंभीर आरोप

Thu, 16 Jul 2026 02:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा

सार

नोएडा के सेक्टर 75 में गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में एक फ्लैट के अंदर हादसा हो गया। जहां छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
फ्लैट में छत का एक बड़ा हिस्सा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 75 की गार्डेनिया गेटवे, प्लॉट नंबर-9 सोसाइटी में आज एक गंभीर हादसा हुआ। टावर C-2 के एक फ्लैट में छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। इस घटना ने सोसाइटी की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह हादसा सोसाइटी की खराब निर्माण गुणवत्ता का स्पष्ट प्रमाण है। पूरे परिसर की सुरक्षा पर अब गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। सोसाइटी में दीवारों में दरारें, प्लास्टर गिरना और बालकनियों का क्षतिग्रस्त होना आम बात है। लगभग हर दिन किसी न किसी फ्लैट से ऐसी शिकायतें आती रहती हैं। निवासी अपने घरों और कॉमन एरिया में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

बच्चे बाहर खेलने से डरते हैं और लोग हर समय बड़े हादसे की आशंका में जी रहे हैं। बिल्डर और संबंधित जिम्मेदार पक्ष इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर यहां आशियाना खरीदा था, पर अब डर के साए में रह रहे हैं। आखिर निवासी अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएं और अपनी बात किससे कहें?
विज्ञापन


बाल-बाल बजी जान
जिस समय यह हादसा हुआ, फ्लैट में मौजूद व्यक्ति बिस्तर से पानी पीने के लिए उठ गया था। यदि वह उसी स्थान पर लेटा रहता, तो एक बहुत बड़ा दुखद हादसा हो सकता था। उसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो पाती। यह भगवान का शुक्र है कि उसकी जान बच गई।

तत्काल सुरक्षा ऑडिट की मांग
संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि इस मामले को गंभीरता से लें। पूरे परिसर का तत्काल संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। सभी आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा कार्य बिना किसी देरी के कराए जाएं। इससे भविष्य में किसी भी निवासी की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें