गढ़मुक्तेश्वर। नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामरतन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें एडीजे न्यायालय की स्थापना को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम साक्षी शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि गढ़ नगर में एडीजे न्यायालय की मांग लंबे अरसे से चली आ रही है। इसे लेकर कई बार जिला और स्थानीय प्रशासन से भी वार्ता की जा चुकी है। रामरतन सिंह ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश हापुड़ मलखान सिंह से भी वकीलों ने इस संबंध में बातचीत की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी स्थानीय प्रशासन को सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में वकीलों ने जल्द से जल्द सरकारी भूमि को चिन्हित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में एडीजे न्यायालय की स्थापना हो सके। ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रमोद गौतम, बादल आजाद, प्रशांत कुमार, शबीला आदि मौजूद रहे।