सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी कुछ दिन पहले मायके आई थी। जो चार दिन पहले बाजार से सामान खरीदने की बात कहकर घर से गई थी। लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं आई। चिंता होने पर उन्होंने बेटी को तलाश करना शुरू कर दिया। लेकिन, उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीडि़त ने तहरीर देते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।