गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में मायके में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव घर पर कमरे में पंखे से लटका मिला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार महिला पिछले छह माह से अपने मायके में रह रही थी। जो मानसिक तनाव में थी। जिसे लेकर उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार की सुबह वह नाश्ता करने के बाद कमरे में चली गई। कुछ देर के बाद परिजन उसके कमरे में पहुंचे, तो देखा कि महिला का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।