फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाइवे पर खड़े कंटनेर में पीछे से घुसी कार, महिला पशु चिकित्साधिकारी घायल

Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास एक कार हाइवे पर खड़े कंटेनर में पीछे जा घुसी। इस दौरान कार सवार महिला पशु चिकित्साधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद निवासी दीपांशी जिला अमरोहा के धनौरा में डिप्टी सीवीओ के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह गाजियाबाद से धनौरा ड्यूटी पर कार से जा रही थी। उनकी कार एनएच-9 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास पहुंची तो हाइवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल ठीक है, मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें