सिभावली। थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी नेपाल की पत्नी सुंदरी (करीब 55 वर्ष) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौैत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर सुंदरी के परिजन घरेलू कामकाज में व्यस्त थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पर सुंदरी उल्टी करते हुए कमरे से बाहर निकली। परिजनों ने उन्हें तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि बीमारी के चलते महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। इस कारण उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।