फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज में 20 लाख न मिलने पर महिला सिपाही की हत्या के प्रयास का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले की एक कोतवाली परिसर निवासी महिला सिपाही ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला मेरठ के मोहल्ला निवासी महिला सिपाही ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह जिले की एक कोतवाली परिसर में रह रही हैं। 30 नवंबर 2025 को उनकी शादी जिला मुजफ्फरनगर के गांव निवासी युवक से हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में काफी दान दहेज दिया था। पति द्वारा कार की मांग करने पर उनके मायके वालों ने उन्हें नौ लाख रुपये नकद भी दिए थे। शादी में दिए गए दान दहेज से पति, सास, ननद, देवर व चचिया ससुर खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनसे दहेज में 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। इस पर उनके पिता ने चचिया ससुर व देवर को सोने की अंगूठी व पांच लाख रुपये दिए।
इसके बाद भी दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि शराब के नशे में पति उनके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। इसके कारण उन्हें आंतरिक संक्रमण भी हो गया था। 17 जनवरी की रात में शराब के नशे में पति उनके कमरे में आ गया और जबरन उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने लोहे की रॉड से उन्हें बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं पति ने जान से मारने की नियत से गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता महिला कांस्टेबल की तहरीर पर पति, सास, ननद, देवर व चचिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें