फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार दिए रुपये मांगने पर पीटा

Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि काफी समय पहले गांव के ही एक युवक ने उससे जरूरत पड़ने पर उससे 70 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने अपनी भैंस बेचकर आरोपी को रुपये दे दिए। जिसने जल्द ही पैसा वापस करने का आश्वासन दिया। आरोपी ने 30 हजार रुपये उसे वापस भी किए, लेकिन अब 40 हजार रुपये लौटाने से इन्कार कर रहा है। सोमवार को वह अपने रुपये मांगने के लिए गई, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके कुछ ही देर बाद आरोपी और उसकी पत्नी घर में घुस आए। जिन्होंने लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें