फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की मदद करेगी मेरी सहेली

Tue, 06 Feb 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों में महिला यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। इसके जरिए अकेली महिला यात्रियों की सफर से संबंधित जानकारी रखी जा रही है। साथ ही उनकी समस्या को दूर करने के लिए महिला सुरक्षाकर्मी निगरानी कर रही हैं। मंडल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने पिछले सप्ताह सभी ट्रेनों और स्टेशन परिसर में महिलाओं का हालचाल जानने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 से अधिक एक्सप्रेस और पेसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। ट्रेनों में अकेले सफर कर रहीं महिला यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। महिला आरपीएफ कर्मियों की छह सदस्य टीम द्वारा महिला यात्रियों के साथ यात्रा के प्रारंभिक स्टेशनों पर यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधित कोई समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 182 के बार में भी जागरूक किया जा रहा है।

रेलवे सुरक्षा बल की टीम महिला यात्रियों के रास्ते के स्टेशनों पर निगरानी करती है। ट्रेन का ठहराव होने पर सुरक्षाकर्मी भी महिला यात्रियों के कोच और बर्थ पर जाकर महिला यात्रियों से बात करती हैं। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद महिला यात्रियों से फीडबैक भी एकत्र कर रही हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों का हालचाल जानने के बाद उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें