फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध कब्जे के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

Sat, 24 May 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे रह रहे घुमंतू समाज और आसपास के मोहल्लों की महिलाएं शनिवार को आमने-सामने आ गईं। महिलाओं ने सड़क किनारे अवैध कब्जा और अनैतिक कार्य का आरोप लगा हंगामा कर दिया। इसी के जवाब में घुमंतू समाज ने कड़ा विरोध किया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर वापस भेजा।
विज्ञापन


देहात थाना के देव नंदिनी अस्पताल के पास फ्लाईओवर के नीचे और आसपास घुमंतू समाज के लोग रहते हैं। शनिवार को मोहल्ला लक्ष्मणपुरा, हरजसपुरा, कविनगर, प्रहलादगढ़ी, मोहितपुरम, असगरपुरा, बनारसीपुरा और चेतनपुरा की सैकड़ों महिलाएं गढ़ चुंगी के पास एकत्र हो गईं। कुछ ही देर में यहां बनी झुग्गी झोपड़ियों को हटाने की आवाज तेज हो गई।

इसका विरोध करने तमाम घुमंतू समाज की महिलाएं भी एकत्र हो गईं। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मोहल्लों से आई महिलाओं ने बताया कि यहां से निकलना भी दूभर होता है। अतिक्रमण के साथ ही अनैतिक कार्य भी किए जाते हैं। इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा भी यहां के लोगों को नोटिस जारी किया गया है, फिर भी अतिक्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन

हंगामे के बीच पुलिस से भी नोकझोंक हुई, जबकि घुमंतू समाज की महिलाओं ने आरोप लगाया कि इन मोहल्लों के लोग आए दिन आकर उनकी वीडियो बनाते हैं। मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि यहां रह रहे लोग मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे हैं। भारी तनाव के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, दोनों पक्षों को शांत कर घर भेज दिया।


लोगों को शांत कर वापस भेजा

गढ़ चुंगी के पास महिलाओं के बीच विवाद को शांत कराकर, दोनों पक्षों को वापस भेज दिया गया है। क्षेत्र में अशांति नहीं होने दी जाएगी।जितेंद्र शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें