फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दबिश देने गई पुलिस से भिड़ गई महिलाएं

Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में हत्या के प्रयास के वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से अभद्रता की। मामला बढ़ता देख पुलिस लौट आई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में पिछले दिनों घर में घुसकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट करने के अलावा हत्या के प्रयास की भी तहरीर दी थी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार की शाम को बहादुरगढ़ थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर पहुंची, जहां आरोपियों के पक्ष में आई महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए जमकर नोकझोंक की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। जिसमें महिलाएं पुलिस के साथ अभद्रता करती हुई नजर आ रही हैं । बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया की हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपियों को तलाश करने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी, जहां उनके पक्ष ने पुलिस का विरोध किया और अभद्रता की। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें