हापुड़। रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी के लिए बाजार सजने लगे हैं। शहर के बाजारों में लड्डू गोपाल के शृंगार और पोशाक की दुकानें सज गई हैं। आकर्षक झूले भक्तों को काफी पसंद आ रहे हैं। मनमोहक पोशाक से लड्डू गोपाल को सजाने के लिए खरीदारी शुरू हो गई है।
चार सितंबर को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। घरों में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू होने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के कोठी गेट, चंडी रोड, गोल मार्केट सहित अन्य बाजारों में शृंगार और पोशाक की दुकानें भी सज गई हैं, जहां भक्त लड्डू गोपाल के लिए पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले आदि की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं।
पारंपरिक पोशाक के साथ आकर्षक डिजाइन की पोशाक भी भक्त पसंद कर रहे हैं। मखमल, जरी और गोटा पट्टी वाली पोशाक के साथ मोतियों, कुंदन और स्टोन से सजे मुकुट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं झूले की सजावट के लिए फूल, मोती और लाइट वाली सामग्री मौजूद है। मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, हार, सिंहासन, बाजूबंद आदि की भी काफी मांग है।
कोठी गेट स्थित श्री श्याम शृंगार के संचालक मनीष ने बताया कि कान्हा की पारंपरिक पोशाक 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक और फैंसी पोशाक 200 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक उपलब्ध है। झूला 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक और लड्डू गोपाल की प्रतिमा 200 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।
कबाड़ी बाजार स्थित माधव शृंगार कुंज के स्वामी संजय कंसल ने बताया की जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए हैं। जैसे जैसे जन्माष्टमी पर्व नजदीक आएगा, बाजार में खरीदारों की संख्या भी बढ़ेगी।
मेरे सुंदर लड्डू गोपाल-------शनिवार को माता मोहल्ले स्थित एक दुकान पर जन्माष्टमी के त्यौहार पर