ब्रजघाट। दिल्ली से मुरादाबाद निजी कार्यक्रम में जाने के दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल ने गंगानगरी में मां गंगा के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
बृहस्पतिवार को लद्दाख के राज्यपाल बीडी मिश्रा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से मुरादाबाद के रेलवे भवन निवासी अपने परिचित के घर जा रहे थे। इस दौरान वह पहले गंगा नगरी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रूके। जहां एसडीएम साक्षी शर्मा, सीओ आशुतोष शिवम, सीओ हापुड़ ने उनका स्वागत किया। करीब 10 मिनट रुकने के बाद वह आगे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस के सामने से ही खड़े होकर मां गंगे को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, सभ्यता और हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। गढ़ में गंगा मैय्या के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।