फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बेलपत्र तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। अनवरपुर गांव निवासी विक्रम (35) की सोमवार सुबह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मंदिर में पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर पेड़ के नीचे उसका शव देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। विक्रम पेशे से मजदूर था और सावन में मंदिर के बाहर बेलपत्र बेचता था। परिजनों को लगा था कि वह मजदूरी करने गया है, इसलिए उन्होंने उसकी तलाश नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने हाईटेंशन लाइन से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विक्रम के परिवार में पत्नी कविता, दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनके सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें