शनिवार की शाम टिंकू और सुनील एक इमारत की पांचवी मंजिल पर काम कर रहे थे। इस किसी कारण से दोनों इमारत से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत ही वहां के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। टिंकू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जो मृतक का शव लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।