फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जैविक अपशिष्ट का निस्तारण न करने पर अस्पताल की लैब सील

Mon, 10 Jun 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जैविक अपशिष्ट का निस्तारण न करने और अग्निशमन विभाग की एनओसी न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक अस्पताल की लैब सील कर दी है। साथ ही चार अस्पतालों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ.प्रवीण शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शुभम हॉस्पिटल में बायोमेडिकल वेस्टेज के निस्तारण की स्थिति बेहद खराब रही। साथ ही कई अन्य अनियमितताएं भी मिली। इस पर अस्पताल की लैब को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वर्ग आश्रम रोड पर अखिल मेमोरियल हॉस्पिटल, राज नर्सिंग होम, हार्ट केयर सेंटर में भी जैविक अपशिष्ष्ट के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं मिली और न ही फायर की एनओसी दिखा सके। इस पर तीनों अस्पतालों को नोटिस दिया गया है। एक नोटिस पिलखुवा के अस्पताल को दिया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब मांगा है, साथ ही एनओसी भी मांगी है। ऐसा न होने पर सिलिंग की कार्रवाई होगी। बता दें कि हाल ही में विभाग पांच से अधिक अस्पतालों की ओटी, लैब सील कर चुका है।



अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त-

अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। आवश्यक एनओसी के साथ बॉयो मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण की व्यवस्था भी जरूरी है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई होगी। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें