फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों को सड़क सुरक्षा के तहत किया जागरूक

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र की जांच करते हैं एआरटीओ। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा 22 से 28 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग , बैनर, पंप्लेंट एवं स्टिकर आदि लगाकर व वितरित कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त प्रदूषण जांच केंद्रों की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने मेरठ रोड पेट्रोल पंप व गढ़ रोड पेट्रोल पंप पर स्थापित प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कोविड-19 महामारी की बचाव संबंधी सभी सावधानियां अपनाई जाएंगी। किसी भी कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। टीमों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर के वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें