गढ़ नगर निवासी पुनीत कुमार ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि रविवार की दोपहर को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने अपने आप को बैंक अधिकारी बताया। जिसके बाद उसने एटीएम कार्ड को ब्लॉक होने की बात कही और अनब्लॉक करने के नाम एटीएम कार्ड पर अंकित 16 संख्या की जानकारी ले ली। तभी उसके फोन पर 10 हजार की रकम खाते से निकलने का मैसेज आ गया। जिसको देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने उस नंबर पर वापस कॉल करना चाहा तो फोन बंद जाने लगा। जिसके बाद पीड़ित परेशान हो गया और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ पवन कुमार ने कहा कि लोगों में जागरुकता की आवश्यक्ता है, अगर कोई भी बैंक अधिकारी या फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बनकर आपसे बात करता है तो, उसको अपने खाते की जानकारी बिल्कुल न दें। इस तरह की काल फ्रॉड होती है।