फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी सुरेश अपने साथी रवि के साथ रविवार को बाइक पर सवार होकर अमरोहा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को साइड मार दी। जिससे दोनों साथी सड़क किनारे जा गिरे और घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी। दूसरी घटना में बुलंदशहर निवासी रामवीर अपनी पत्नी सुनीता को मेरठ बाइक से दवाई दिलाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में बागड़पुर मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक को साइड मार दी, जिससे रामबीर बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक गिर गई। जिससे दोनों पति पत्नी घायल हो गए राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चिकित्सकों ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और होश आने पर उनके परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें