फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केवी क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर केवी क्रिकेट अकादमी और यूके क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में केवी क्रिकेट अकादमी टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी 19.4 ओवर में ही 130 रन पर ढेर हो गए, इसमें युवराज सिंह ने 49 रन, विहान ने 27 रन, वीर तोमर ने 13 रन का योगदान दिया। केवी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण कुमार ने चार विकेट, आरव त्यागी और मयंक सिंह ने तीन तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केवी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 18.2 ओवर में ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, इसमें कृष्ण कुमार ने 49 रन, प्रीत ने नाबाद 26 रन, रुद्राक्ष ने 13 रन का योगदान दिया। यूके क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह ने तीन विकेट, वीर तोमर ने दो विकेट, वैभव वैद ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें