फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 12वीं में क्रिश और 10वीं में प्रियांशु बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड के दसवीं में प्रियांशु (95.83 फीसदी) और 12वीं में क्रिश त्यागी (96.60 फीसदी) ने जिला टॉप किया है। क्रिश त्यागी को प्रदेश की सूची में सातवां स्थान मिला है। वहीं 12वीं के शांतनु को भी प्रदेश की सूची में आठवां स्थान मिला है। इससे जिले का कद बढ़ा है। दसवीं का परिणाम 93.16 और 12वीं का परिणाम 86.17 फीसदी रहा। दोनों कक्षाओं के कुल 25,922 छात्र उत्तीर्ण और 3754 अनुत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के 43 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई थी। इसमें दसवीं में 15,997 छात्र और 12वीं में 13,679 छात्र पंजीकृत थे। शनिवार को परिणाम घोषित हुआ। दसवीं में बछलौता के श्री राजकुमार सिंह इंटर कॉलेज के छात्र प्रियांशु ने 95.83 फीसदी अंक पाकर जिले में प्रथम, एसबी इंटर कॉलेज सलारपुर की छात्रा राधिका और टैगोर शिशु सदन इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से 94.83 फीसदी अंक पाकर दूसरा और टैगोर शिशु सदन इंटर कॉलेज की छात्रा सुहानी ने 94.50 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

12वीं में वीआईपी इंटर कॉलेज के छात्र क्रिश त्यागी ने 96.60 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। इसी विद्यालय के शांतनु कुमार ने 96.40 फीसदी अंक पाकर दूसरा, निखित कुमार और प्रांकुर ने 95.60 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्रिश त्यागी का प्रदेश की सूची में भी सातवां स्थान आया है।
विज्ञापन






उत्कृष्ट रहा जिले का परिणाम

जिले के दसवीं और 12वीं का परिणाम बेहतर रहा है। 12वीं के छात्र क्रिश त्यागी और शांतनु का नाम प्रदेश की टॉप टेन सूची में है, क्रिश को सातवां और शांतनु को आठवां स्थान मिला है। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी छात्रों को बधाई। - प्रवीण उपाध्याय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें