हापुड़। थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा के पास बने ग्रीन ओयो होटल में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान यहां से नौ युवतियां व युवक पकड़े गए। पुलिस ने मौके से प्रिंटर, कागजात रजिस्टरों को कब्जे में लेकर होटल को सील कर दिया है।
शनिवार को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में इस होटल में एक व्यक्ति व दो युवतियां सिगरेट पीते हुए दिखाई पड़ रहे थे। इतना ही नहीं क्षेत्र में स्थित ओयो होटलों की लगातार शिकायतें भी पुलिस को मिल रही थी। शिकायतों व वीडियो का संज्ञान लेते हुए शनिवार को ट्रेनी सीओ पीयूष ने पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा के पास बने ग्रीन ओयो होटल में छापा मारा। इस दौरान यहां से नौ युवतियां व इतने ही युवक को हिरासत में लिया गया। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई जोड़े होटल के अंदर पकड़े गए हैं। मामले की जांच कर संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है।