फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर मार्ग के यात्रियों का सफर होगा सुहावना

Sun, 10 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किठौर मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस मार्ग पर अब दो नई बसें और बढ़ने जा रही हैं। मुख्यालय से नई बसों की खरीदने के लिए हरी झंडी मिल गई है। पहले किठौर मार्ग पर सिर्फ चार बसों का संचालन होता था। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अब लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता था। इनमें किठौर मार्ग पर सिर्फ चार बसों का ही संचालन होता था, जबकि इस मार्ग पर सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। बसों की किल्लत के चलते उन्हें डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।

यात्री कई बार निगम के अफसरों से बसों की संख्या बढ़ाने का आग्रह कर चुके हैं। यात्रियों की परेशानी पर स्थानीय एआरएम ने मुख्यालय को पत्र लिखकर दो बसों की मांग की थी। अब बसों की खरीद के लिए मुख्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन


जल्द ही नई बसें स्थानीय डिपो को मिलने की बात अफसर कह रहे हैं। दो नई बसें मिलने के बाद किठौर मार्ग पर 6 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी नहीं होगी और न ही उन्हें डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ेगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि मुख्यालय से दो नई बसें मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद हैं, किठौर मार्ग पर यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें