गढ़मुक्तेश्वर। गाजियाबाद में लूट के दौरान हादसे का शिकार हुई कीर्ति सिंह का ब्रजघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कीर्ति के छोटे भाई अंकित ने मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि कीर्ति पढ़ाई में बहुत होशियार थी। वह इंजीनियर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी। बदमाशों ने एक मोबाइल के लिए उसकी जान ले ली। इस दौरान परिजनों ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करना समस्या का कोई हल नहीं है। बेटियों की सुरक्षा धरातल पर होनी चाहिए।