फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के भीमनगर में रहने वाले एक युवक ने 22 मार्च को किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या बताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

असम के जिला सोनीपुर के थाना रंगपुरा क्षेत्र के गांव नामोनिगाऊ निवासी तालिब अली ने बताया कि आठ साल से वह परिवार के साथ जम्मू में रह रहा था। करीब चार माह पहले हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निराश्रय सेवा समिति में निवासी आशु आया था। इस दौरान वह उसकी 16 वर्षीय पुत्री माहीनूर को बहला-फुसलाकर अगवा कर फरार हो गया था।
आरोपी हापुड़ आकर थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में किराए के मकान में रहने लगा। 22 मार्च को उसने विवाद होने के बाद उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को धोखा देने के लिए उसने पुत्री के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुत्री के गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में शनिवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें