फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: करंट से चार मजूदर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा से मजदूरी कर जुगाड़ पर सवार होकर अपने घर लौट रहे तीन मजदूरों के ऊपर 11 हजार की लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे जुगाड़ अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया और पलट गया। करंट से चार मजदूर झुलस गए। झुलसे लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी रामभूल के परजिनों ने बताया कि शनिवार की शाम को गढ़ के गांव बदरखा में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रामभूल गांव के ही नीरज, विकास और कलवा के साथ लौट रहा था। जब चारों जुगाड़ में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, इसी बीच बिहूनी मार्ग पर थाना बहादुरगढ़ क्षेेत्र में सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। चारो करंट से झुलस गए और चीख पुकार मच गई। इसी बीच जुगाड़ अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराया और खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर भी उनके ऊपर जा गिरा। परिजनों ने बताया कि रामभूल की हालत खराब है, जिसको चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया है।
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष हरि कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि कोई शिकायत आती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें