फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक का अपहरण, जंगल में मारपीट और मोबाइल से बैंक ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवारों ने एक युवक का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर मारपीट की और उसके मोबाइल से साइबर ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मसूरी निवासी नवेद मलिक शुक्रवार को पिलखुवा आ रहा था। वह मसूरी से लाखन तक ऑटो से आया और लाखन अंडरपास पर पिलखुवा जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी दो अज्ञात बाइक सवार उसके पास आए और नाम पूछने पर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसे जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन


जंगल में आरोपियों ने पीडि़त के साथ मारपीट की और पेड़ के नीचे बैठाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल से रिश्तेदारों और अन्य अज्ञात नंबरों पर कॉल और मैसेज भेजकर दबाव बनाया गया। मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर शिकायत को झूठा साबित करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


मोबाइल के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते से 43,200 रुपये एक खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर पीड़ित को जंगल में छोड़ दिया और भाग गए। पीड़ित ने बताया कि जान का खतरा होने के कारण तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे सका। सीओ अनीता चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है और जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें