धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। युवती के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के भाई ने बताया कि अभिषेक 25 अप्रैल को उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों को आशंका है कि आरोपी युवक उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है । सीओ ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संवाद