फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अपहरण कर किशोर पर जानलेवा हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। रविवार की शाम नगर निवासी एक किशोर का मंदिर के बाहर से अपहरण कर तीन युवकों ने गंगा किनारे ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निवासी महिला पुष्पा रानी ने बताया कि उसका 15 साल का बेटा प्राचीन नक्का कुआं मंदिर में शाम के समय पूजा करने के लिए जाता है। रविवार की शाम भी वह मंदिर जा रहा था। जैसे ही वह मंदिर के बाहर पहुंचा, तो वहां मौजूद तीन युवको ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। जो उसके बेटे का अपहरण कर खादर क्षेत्र में जंगल में ले गए। पीडि़ता का कहना है कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, जिसके विरोध पर आरोपियों ने पिस्टल की बट से उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी उसे मेला रोड पर छोड़ कर भाग निकले। महिला ने दो युवकों को नामजद करते हुए उनके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें