फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 20 करोड़ से होगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, बिजनेस प्लान स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले के तीनों डिवीजन में 20 करोड़ से ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। नए ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें बिछाई जाएंगी। शासन से 20 करोड़ के बिजनेस प्लान को स्वीकृति मिल गई है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
जिले का ऊर्जीकरण करने के लिए रिवैंप योजना शुरू हुई थी। इसमें तीनों डिवीजन में करीब 400 करोड़ से कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं। इसके अलावा जो कार्य इस योजना से बच गए थे, उन्हें बिजनेस प्लान में शामिल कर तीनों डिवीजन से करीब 20 करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए थे।
विज्ञापन


इस प्लान में मुख्यता घनी आबादी के बीच लगे ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना और विकसित आबादी में नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना करना शामिल है। शासन से प्रस्ताव पर मोहर लगने से अब साफ हो गया है कि आगामी गर्मियों से पहले ही ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो जाएगी।

बिजनेस प्लान में पूरे जिले के अंदर उच्च क्षमता के करीब 30 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी, 60 से अधिक नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। 90 किलोमीटर से अधिक जर्जर लाइनों की बदली की जाएगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता रमेश कुमार कृष्णानी ने कहा कि बिजनेस प्लान योजना को स्वीकृति मिल गई है। करीब 20 करोड़ की लागत से ऊर्जीकरण के कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही योजना में शामिल कार्य शुरू हो जाएंगे। उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें