फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छात्रा का किया अपहरण, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Sun, 21 Apr 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा का कॉलेज जाने के दौरान युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लीलता करते हुए उसका वीडियो और फोटो बना लिए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 साल की बेटी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। करीब तीन माह पहले कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर एक युवक ने बेहोशी की हालत में अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए उसकी फोटो और वीडियो भी बना लिया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी उसे कॉलेज के पास छोड़कर भाग निकला। तभी से आरोपी उसकी बेटी को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा। वहीं कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जिससे इन्कार करने पर एक बार फिर आरोपी ने फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर बेटी ने परिजनों को सारे मामले की जानकारी दी। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें