फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार बार नेशनल खेल चुकीं खुशी मावी, बनीं मिशाल

विज्ञापन
जूडो प्रशिक्षक खुशी मावी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी कृष्ण पाल मावी की बेटी खुशी ने खेल जगत में अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर एक विशेष पहचान बनाई है। खुशी अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन

इनमें दो बार जूडो तथा दो बार कजाक कुरास की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। खुशी मावी आज भी देव आदित्य मेमोरियल जूडो एकेडमी में नियमित रूप से अभ्यास कर अपने खेल को निरंतर निखार रही हैं। खेल के साथ-साथ वह बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह क्षेत्र की छात्राओं, युवतियों को निशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी इसी योग्यता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उन्हें राजकीय विद्यालय हिम्मतपुर, राजकीय विद्यालय सिखेड़ा और राजकीय विद्यालय मुरादपुर में बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया है। खुशी का कहना है कि खेल के माध्यम से न केवल अपनी पहचान बनाई जा सकती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी महिलाओं, युवतियों से उनके ऊपर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें