फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मृतक के नाम पर दे दी खनन की अनुमति

Wed, 23 Oct 2024 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। खनन माफिया ने किसानों से मिलीभगत कर ऐसे व्यक्ति के नाम से खनन की परमिशन प्राप्त कर ली थी, जिसकी मृत्यु तीन साल पहले हो गई थी। मामले में विधान सभा कमेटी ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


रालोद के नेता विधानमंडल राजपाल सिंह बालियान ने यह मामला विधानसभा में उठाया था। हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरैल निवासी कुलदीप बाना ने विधायक को बताया था कि उनके चाचा राजकरण सिंह की मृत्यु 19 जून 2021 को हो गई थी। अच्छेजा के रहने वाले खनन माफिया विजेंद्र भाटी, रवि भाटी और राहुल, घुंघराला निवासी जाहिद, मेरठ के लालपुर खरखौदा निवासी रामनिवास और गाजियाबाद में मालीवाड़ा निवासी रनवीर सिंह ने मृतक के नाम से फर्जी अनुमति बनवा ली। राजकरण के साथ ही उनके भाई शिवकरण सिंह के नाम से भी अनुमति बनवा ली गई। शिवकरण सिंह की मृत्यु भी 2022 में हो गई थी। जिसके बाद से खनन जारी था। 10 जुलाई 2024 को प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम हापुड़ से 12 जुलाई 2024 को इस संबंध में जवाब मांगा था। अब इस मामले में गिरधरपुर तुमरैल गांव के हलका लेखपाल संजीव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सुनीता चौहान ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें