फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा निरस्त

Mon, 18 Nov 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन इस बार निरस्त नहीं होगा। दोनों ट्रेनों का सीमित फेरों में संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कोहरे के सीजन में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों के सुरक्षित और समय से संचालन कराने के लिए रेलवे द्वारा प्रत्येक वर्ष एक दिसंबर से 29 फरवरी तक अनेक ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया जाता है। इस बार अवध असम और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को तीन माह के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।

लेकिन यात्रियों की समस्या को देखते हुए और बढ़ते दबाव के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त न करने का निर्णय लिया है। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली काशी विश्वनाथ और अवध असम ट्रेन भी शामिल है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि दोनों ट्रेनों का संचालन सीमित फेरों में किया जाएगा। कोहरे और सर्दी के सीजन में भी काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए यात्री सीट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें