फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार्तिक मेले में हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजने लगे घाट

Wed, 06 Nov 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में 11 माह तक सुनसान रहने वाले गंगा किनारे अब गुलजार होने लगे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचे लोग अपना डेरा डाल रहे हैं। मंगलवार शाम तक कार्तिक पूर्णिमा मेले में करीब दो हजार श्रद्धालु ही पहुंचे थे। बुधवार को सुबह से ही मेले की सूरत बदलने लगी। डेरा लगाने के बाद श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। इस दौरान गंगा मैया के जयकारों से घाट गूंजने लगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक गंगा में स्नान करने का सिलसिला जारी था। स्नान करने के बाद महिलाओं ने चूल्हा जलाया और खाना बनाने लगी। शाम ढलने तक हजारों लोग मेले में पहुंच चुके थे। वहीं, मेले में दोपहर तक दो होटल चल रहे थे। पांच दुकानें पान-बीड़ी की खुल चुकी थीं। शाम तक मीना बाजार से लेकर अन्य दुकानें सज गई थीं।
गंगा घाट पर बनेंगी रंगोली
शिक्षा विभाग के सहयोग से इस बार गंगा घाट पर सुंदर रंगोली बनाई जाएगी। बताया गया कि रंगोली पहले कभी नहीं बनाई गई थी। यह विचार शिक्षा विभाग को इस बार ही आया है।
विज्ञापन


तैयारियों में जुटी रही पुलिस

बाहरी क्षेत्रों से पुलिसकर्मियों की आमद मेले में होने लगी है। कामकाज को निपटाने और व्यवस्थाओं को बनाने में पुलिस महकमा मशगूल दिखाई दिया। प्रतिसार निरीक्षक तैयारियां करा रहे थे, वहीं यातायात पुलिस भी आवाजाही और जाम से निपटने को खाका बनाने में लगी दिखाई दी।

खिचड़ी वाले बाबा के भंडारे के लिए डाला डेरा

कार्तिक पूर्णिमा मेले में मेरठ सेक्टर में लालपुर खिचड़ी वाले बाबा का भंडारा लगाया जाएगा। भंडारे के लिए व्यवस्था की जा रही हैं। यहां पर बृहस्पतिवार से भंडारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें