फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा वैकल्पिक मार्ग

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर निरीक्षण करते बुलंदशहर एसएसपी, हापुड़ एसपी। स्रोत पुलिस विभा
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, हापुड़ एसपी ज्ञानजंय सिंह ने संयुक्त रूप से दोनों जनपदों की सीमाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे का भी स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान गढ़, सिंभावली और स्याना, बीबीनगर बॉर्डर पर दोनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। एसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत बड़ी संख्या में वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से निकाला जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों और कांवड़ मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा। वहीं, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन के पास गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में एक प्रभावी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है, जिससे पूर्व वर्षों की अपेक्षा यातायात व्यवस्था बेहतर रहने की संभावना है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें