फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार माह में पूरा होगा कनिया कल्याणपुर सड़क का चौड़ीकरण

Sun, 23 Nov 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। हाईवे 9 से कनिया कल्याणपुर जाने वाली सड़क की चौड़ीकरण का कार्य करीब 65 फीसदी पूरा हो गया है। अगले चार माह के अंदर कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इससे आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से श्यामपुर, मलकपुर होते हुए कनिया कल्याणपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। 11़5 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 3़75 मीटर से बढ़ाकर 5़5 मीटर की जा रही है। इस पर करीब 18़.35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सिंह शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य करीब 65 फीसदी पूरा हो चुका है। यह कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण करने के लिए अवर अभियंता अशोक गोनवाल को निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा होने के बाद गांव कनिया कल्याणपुर, श्यामपुर, मलकपुर सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें