फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवादा व सहसपुरा गांव के मंदिरों से कलश और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
गांव नवादा में मंदिर में चोरी की घटना की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। रविवार की रात चोरों ने क्षेत्र के गांव सहसपुरा और नवादा कलां में स्थित मंदिरों से कलश व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव नवादा कलां के ग्राम प्रधान दीपक बिसला ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के बाहरी छोर पर प्राचीन मंदिर स्थित है, रविवार की रात चोरों ने मंदिर की चोटी पर लगा पीतल का कलश, घंटा और भगवान शिव की पिंडी पर लगा पीतल का नाग चोरी कर लिया।
सोमवार की सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो चोरी का पता चल सका। गांव सहसपुरा निवासी नितिन ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के मंदिर से चोर घंटा, कलश व अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक साथ दो गांवों के मंदिरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी के मौसम में रात के समय गश्त बेहद जरूरी है, लेकिन गश्त नहीं की जा रही। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दोनों स्थानों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने जांच की है। चोरों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें