फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कैली टीम विजयी

विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता में मैच खेलते टीम के खिलाडी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हापुड़। शहर के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में टैगोर स्कूल के निकट कैली और गांधी विहार टीम के बीच शूटिंग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैली टीम ने पांच अंक से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कैली टीम की तरफ से सुमित पोटिंग ने तीन, अंकुर कुमार ने दो, राहुल शर्मा ने एक, प्रियांशु त्यागी ने एक अंक प्राप्त किया। टीम की तरफ से कुल 11 अंक प्राप्त किए। वहीं गांधी विहार की टीम छह अंक ही प्राप्त कर सकी। गांधी विहार टीम की तरफ से शुभम ने तीन अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

दोनों टीमों की तरफ से प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता जीतने के बाद कैली टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें