फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जंक फूड कर रहा बीमार, ओपीडी में बढ़े मरीज

Sat, 01 Jun 2024 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक रहता है, लेकिन गर्मियों में यह परेशानी बढ़ा रहा है। अब युवाओं व बच्च्चों को पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं। इसके चलते जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों की संख्या दोगुना हो चुकी है।
विज्ञापन


बाजारों में तेज मसाले और अधिक तला-भुना खाने के कारण लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां तेजी हो रही हैं। पेट में जलन, गैस बनना, अकड़न और दर्द की समस्या सबसे अधिक हो रही है। समोसा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड डिहाइड्रेट कर रहे हैं। साथ ही इन्हें गर्मी के मौसम में पचाना भी कठिन होता है। इसलिए उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों को तरल पदार्थ और हल्की सब्जियों को भोजन में शामिल करने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।



कम मसाले और कम तेल खाएं

सीएमएस डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर पाचन खराब होने के मामले भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इसलिए कम मसालों और कम तेल का खाना खाने की सलाह दी जाती है। रेस्तरां से लेकर स्ट्रीट फूड्स तक बाहर ज्यादातर खाना तेज मसालों और खराब तेल में बनाया जा रहा है। ऐसे में अपच दस्त, उल्टी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस मौसम में लोग अधिक से अधिक पानी पीएं। बाहरी खान-पान से पूरी तरह से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में पहुंचे मरीज

दिन मरीजों की संख्या

सोमवार 76

मंगलवार 69

बुधवार 84

बृहस्पतिवार 97

शुक्रवार 88

शनिवार 82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें