फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी

Tue, 03 Oct 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में बंद मकान का तोला तोड़कर चोरों ने करीब दस लाख रुपये कीमत के गहने चोरी किए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव पलवाड़ा निवासी हिफजुल ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसका परिवार दिल्ली के ओखला में रहते हैं, जहां पर भाइयों के साथ कबाड़ी (स्क्रेप) का काम करता है। 20 दिन पहले किसी की मौत में शोक व्यक्त के लिए वह गांव आया था। जिसके बाद वापस ओखला चला गया। दो अक्तूबर की सुबह गांव में पहुंचा। घर में घुसकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर चार कंगन, एक गले का हार, एक नथनी, एक जोड़ी कानों की झुमकी समेत पाजेब चोरी कर ली। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। दोनों कमरों में अलमारियों में रखा जेवर गायब था, वहीं बेड और संदूक का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

थाने के पास हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा

स्याना रोड पर बहादुरगढ़ थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर मयंक चौहान की मोबाइल की दुकान से लाखों के सामान की चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं जुटा पाई है। एक माह बीतने वाला है, फिलहाल पुलिस चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


कोट -

पलवाड़ा की घटना में जांच की जा रही है, वहीं मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में भी सीसीटीवी फुटैज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। - सुमित तोमर, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें