फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जूडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के शाहपुर मार्ग पर स्थित देव-आदित्य मेमोरियल जूडो अकादमी में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जूडो प्रशिक्षक सुबोध यादव ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 25 से 27 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न भार वर्गों में बालक और बालिकाओं की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देव-आदित्य मेमोरियल जूडो अकादमी के खिलाड़ियों ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
गांव सिकंदरपुर निवासी नव्या यादव ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। इसके अलावा सिकंदरपुर निवासी भास्कर ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, करीमपुर निवासी यशी ने 32 किलोग्राम भार वर्ग का रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, करीमपुर की ही रहने वाली अंशिका ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने मेरठ मंडल की टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए डीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं है, यह आत्मरक्षा का भी बेहतरीन साधन है। इस खेल के माध्यम से बच्चे अनुशासित होने के साथ ही मजबूत भी बनते हैं। अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें