जिला सेवायोजन कार्यालय में 29 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 18 से 30 वर्ष तक की आयु के बीएससी, बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
मेले में आगरा की मैसर्स राधि बायोटेक्नोलोजिक्स लिमिटेड कंपनी भाग लेगी। सेल्स एक्जीक्यूटिव के 30 पदों पर भर्ती होगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र लेकर 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे डायट परिसर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय पर उपस्थित हों।