फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 14.50 करोड़ के प्रस्ताव निरस्त

Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को अध्यक्ष रेखा नागर की अध्यक्षता में में हुई, जिसमें जमीन न मिलने व अन्य समस्याओं के कारण उत्पन्न हुई विवाद की स्थिति को देखते हुए 14.50 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्य के प्रस्ताव निरस्त किए गए। बैठक में पांच में से चार प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड-9 के जिला पंचायत सदस्य अर्जुन जाटव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असौड़ा में डाॅ.बीआर आंबेडकर प्रतिमा से छोटी पुलिया तक नाला निर्माण व चार-पांच खड़ंज़ों का प्रस्ताव देने के बाद भी निर्माण में शामिल नहीं किया गया। वहीं, सदस्य सतीश प्रमुख व सुमित सिसोदिया ने कहा कि जिला पंचायत की कचहरी स्थित मार्केट है, इसमें कुछ दुकानदारों ने एक दुकान के दो हिस्से कर अलग-अलग दुकान बना ली हैं। विभाग के अमीन निरीक्षण करने जाते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती हैं। जिस पर एएमए आरती मिश्रा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने जिला पंचायत को तीन से चार सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इन प्रस्तावों पर सदस्यों की सहमति न बन पाने के कारण निरस्त कर दिया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, अशोक बबली, शीतल, सीएमओ डा.सुनील त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें